२१० सम्पूर्ण गांधी वाङ्मय आपके लिए यह भी उपयुक्त नहीं होगा कि आप अपने माता-पिताके विरुद्ध सत्याग्रह करें और उनकी अनिच्छासे उनकी स्वीकृति जबर्दस्ती प्राप्त करें। आपको वह स्वीकृति अपने परिश्रम और चरित्रबलसे प्राप्त करनी चाहिए । श्रीयुत एम० दीवान नारायणदास द्वारा कृष्णा कॉटेज न्यू हाई स्कूल बिल्डिंग हसन अली एफिनिड रोड कराची अंग्रेजी (एस० एन० १३१६४) की माइक्रोफिल्मसे । २२७. पत्र : वाई० आर० गायतोंडेको हृदयसे आपका, आश्रम साबरमती ६ अप्रैल, १९२८ प्रिय गायतोंडे, मैं तत्काल अपनी राय देनेके लिए आपको धन्यवाद देता हूँ । आपने जो पुस्तकें भेजनेका वायदा किया है, मैं उनकी प्रतीक्षा करूँगा । आप कहते हैं कि यदि ड्रमका प्रयोग किया जाये तो इंजन जरूरी होगा । परन्तु मुझे उन अमेरिका निवासी मित्रसे, जिनका मैंने आपसे जिक्र किया था, पता लगा है कि ड्रमको बिना ज्यादा कठिनाईके और बहुत कम खर्चेसे किसी आदमी या जानवरकी भी सहायता से प्रयोग में लाया जा सकता है। क्या आप इस छोटेसे चर्मालय के विकासके लिए ड्रम जरूरी समझते हैं ? वाई० आर० गायतोंडे महोदय द्वारा बी० १२ अम्बेवाडी गिरगाँव, बम्बई अंग्रेजी (एस० एन० ११३९७) की फोटो - नकलसे । हृदयसे आपका, Gandhi Heritage Portal
पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 36.pdf/२४२
दिखावट