सामग्री पर जाएँ

पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 36.pdf/२४९

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

२३७. पत्र : श्रीमती सेम हिगिनबॉटमको आश्रम प्रिय बहन, साबरमती ७ अप्रैल, १९२८ यह आपका सौजन्य है कि आपने अपने पतिके' नामपर भेजी गई पूछताछका इतनी जल्दी उत्तर दे दिया। जब आप उन्हें पत्र लिखें, कृपया उन्हें मेरा नमस्कार लिखिएगा । मेरी प्रस्तावित यूरोप यात्राके सम्बन्ध में अभी कुछ निश्चित नहीं है । परन्तु यदि मैं गया भी तो समझ नहीं पाता कि उन चन्द महीनों में जो मैं इस यात्रामें लगा सकता हूँ, यूरोप और अमेरिका दोनोंकी यात्रा कैसे कर सकूँगा । श्रीमती सेम हिगिन बॉटम इलाहाबाद कृषि संस्थान इलाहाबाद अंग्रेजी (एस० एन० १३१७१) की फोटो नकलसे । २३८. पत्र : ए० ए० पॉलको हृदयसे आपका, 8941 आश्रम साबरमती ७ अप्रैल, १९२८ प्रिय राजन, न्यूज शीट के मई महीने के अंकके लिए मेरा सन्देश' पत्रके साथ है । यदि मैने प्रत्येक अंकके लिए सन्देश देना स्वीकार किया हो, तो मैं तब जरूर ही नशेकी हालत में रहा होऊँगा, और ऐसी हालत में किये गये वायदोंकी कोई कीमत नहीं होती । मुझे बिलकुल पता नहीं था कि जोजेफ के बहनोईकी मृत्यु हो गई है। जो आपने मुझे यह सूचना दी वह ठीक ही किया । १. देखिए "पत्र : सेम हिगिनवटमको ", २८-३-१९२८ । २. अन्तर्राष्ट्रीय बन्धुत्व सम्बन्धी समाचार-पत्र | ३. देखिए अगला शीर्षक । ગાંધી 21178 ચાસ અદાલત Gandhi Heritage Portal