पत्र : श्रीमती ब्लेयरको २३९ अपेक्षा नहीं करेंगे। परन्तु मैं इतना अवश्य कह सकता हूँ कि मैं जितना मी वक्त बचा सकूंगा, उसे चरखेका सन्देश फैलानेमें लगाऊँगा । श्री ए० एलिंग्स समाचार सम्पादक 'दि इंग्लिश मैन ' ९, हेयर स्ट्रीट कलकत्ता अंग्रेजी (एस० एन० १३१८७) की फोटो नकलसे । २६४. पत्र : श्रीमती ब्लेयरको हृदयसे आपका, आश्रम साबरमती १३ अप्रैल, १९२८ प्रिय श्रीमती ब्लेयर, इतने दिनोंके बाद आपका पत्र पाकर मुझे बड़ी प्रसन्नता हुई। राष्ट्रीय सप्ताह के दौरान आपने लाखों भूखे लोगोंकी याद की, यह आपका सौजन्य ही है । उस उम्र में और इर्द-गिर्दके अनुपयुक्त वातावरणमें नियमित रूपसे और अधिक अच्छी तरह कात सकनेकी आपकी असमर्थताको मैं अच्छी तरह समझ सकता हूँ । आपको सदा गरीब देशवासियोंका खयाल करते देखकर मेरे दिलको बड़ी राहत मिलती है। क्या राष्ट्रीय सप्ताह के दौरान आपने कुछ खादी भी बेची ? श्रीमती ब्लेयर माल विला ३ दार्जिलिंग अंग्रेजी (एस० एन० १३१८९ ) की फोटो - नकलसे । हृदयसे आपका, Gandhi Heritage Portal
पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 36.pdf/२७१
दिखावट