४५६. पत्र : स्वेन्सका किरकान्सको सत्याग्रह आश्रम साबरमती ८ जून, १९२८ महाशय, 'आत्मकथा आपके ८ फरवरीके पत्रके सन्दर्भ में मेरा कहना है कि आप (स्टोरी ऑफ माई एक्सपेरीमेंट्स विद ट्रुथ ) के पहले खण्डका असंक्षिप्त स्वीडिश अनुवाद छाप सकते हैं। जो भी पैसा आप मुझे देंगे, वह मेरे सार्वजनिक कार्योंको चलानेमें खर्च होगा । अंग्रेजी (एस० एन० १५०३४) की फोटो - नकलसे । ४५७. पत्र : टी० डि मंजीयरलीको हृदयसे आपका, सत्याग्रह आश्रम साबरमती ८ जून, १९२८ प्रिय बहन, आपका पत्र और पत्रिकाएँ मिलीं; धन्यवाद ! मैं आपकी बातपर विश्वास करता हूँ और आपको, यदि आप इसे ऐसा मान लें तो एक बहुत ही छोटा लेख भेज रहा हूँ । बावजूद इसके कि यदि कोई मुझसे मेरे इस विश्वासका कारण पूछे तो मैं उसे कारण बता नहीं सकूंगा, हिन्दू-मुस्लिम एकतामें मेरा विश्वास अटल है। अंग्रेजी (एस० एन० १४३२४ ) की फोटो नकलसे । 37 हृदयसे आपका, Gandhi Heritage Portal
पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 36.pdf/४३२
दिखावट