४७० सम्पूर्ण गांधी वाङ्मय मेरे स्वास्थ्यके सम्बन्ध में आपकी पूछताछके लिए आपको धन्यवाद । मेरी तबीयत काफी ठीक है । श्रीयुत रामलाल बलराम वाजपेयी २०९, सुलिवन प्लेस हृदयसे आपका, ब्रुकलिन न्यूयार्क सं० रा० अ० अंग्रेजी (एस० एन० १४३३७) की फोटो नकलसे । ५१४. पत्र : के० श्रीनिवासनको सत्याग्रह आश्रम साबरमती प्रिय श्रीनिवासन, २२ जून, १९२८ आपका पत्र और रु० ११ का चेक मिला । आपने अपने लिए जो पैसा लिया, यदि उसकी आपको जरूरत नहीं थी तो निश्चय ही आप भर्त्सनाके पात्र हैं । यह देखकर मुझे बड़ी प्रसन्नता होती है कि आप अपनी प्रतिज्ञा निभा रहे हैं। मैं आशा करता हूँ कि आपको अपने मित्रोंके सामने कताई करनेमें शर्म नहीं लगेगी। यदि आपका विश्वास है कि यह काम अच्छा है तो आप क्या कर रहे हैं, यह उन्हें देखने दें। श्रीयुत के० श्रीनिवासन मार्कोनी वायरलेस कालेज चेम्सफोर्ड एसेक्स अंग्रेजी (एस० एन० १४३३८) की फोटो - नकलसे । हृदयसे आपका, Gandhi Heritage Portal
पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 36.pdf/५०२
दिखावट