यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
११२. तार : मीराबहनको
वर्धागंज
२६ नवम्बर, १९२८
मीराबाई
खादी भण्डार
तुम्हारे पत्र मिले। तुम आ सकती हो। सस्नेह ।
बापू
- अंग्रेजी जी० एन० ८२१६ तथा सी० डब्ल्यू० ५३२६से ।
- सौजन्य : मीराबहन
११३. तार : डॉ० विधानचन्द्र रायको
[ २६ नवम्बर, १९२८][१]
डॉ० विधान
३६ [विलिंगटन स्ट्रीट ]
पिछले सप्ताह मोतीलालजीने लिखा था कि आपने प्रदर्शनीके बारेमें मेरा दृष्टिकोण स्वीकार करनेका निश्चय किया है। आपकी ओरसे कोई जानकारी नहीं मिली है । वर्षाके पतेपर तार द्वारा उत्तर दें ।[२]
गांधी
- अंग्रेजी (एस० एन० १३३३९ ) की फोटो-नकलसे ।
- ↑ १. देखिए “पत्र : सतीशचन्द्र दासगुप्तको”, २७-११-१९२८; और “पत्र : मोतीलाल नेहरूको", २८-११-१९२८ ।
- ↑ २. २८ नवम्बरको डॉ० विधानचन्द्र रायने जो उत्तर भेजा वह इस प्रकार था : " आपका तार मिला । स्वागत समितिकी बैठक आज रातको होनेवाली है। उम्मीद है कि मिलके कपड़ेका निषेध किये जानेपर आप और अ० भा० च० संघ प्रदर्शनी में भाग लेंगे। कृपया तार द्वारा अपने विचार सूचित कीजिए । "