यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
१२८
सम्पूर्ण गांधी वाङ्मय
अवश्य करता है । वास्तव में आपको अपनी शिकायतें श्रीयुत वरदाचारीके सम्मुख-पेश करनी चाहिए, जिनके साथ और अधीन आप काम करते हैं ।
हृदयसे आपका,
श्रीयुत कन्नाईराम पिल्ले
तमिलनाड खादी वस्त्रालय
- अंग्रेजी (एस० एन० १३२९२ ) को माइक्रोफिल्म से ।
१४७. पत्र : हन्ना लेजरको
स्थायी पता
साबरमती आश्रम
२९ नवम्बर, १९२८
प्रिय मित्र,
आपका मनको छूनेवाला पत्र मिला । मुझे खुशी है कि आपने मुझे अपना विश्वास दिया है। पूरे हालातको जाने बिना इतनी दूरीसे आपका मार्गदर्शन करना मेरे लिए मुश्किल है। लेकिन आम तौरपर मैं यही कहूँगा कि 'तलाक नहीं ।' लेकिन यदि आप दोनोंके स्वभाव परस्पर एक-दूसरे के विपरीत हों तो आपको स्वेच्छासे पतिसे अलग रहना चाहिए ।
कुछ भी हो, मैं उम्मीद करता हूँ कि आपको मानसिक शान्ति मिलेगी ।
हृदयसे आपका,
श्रीमती हन्ना लेजर
वेस्ट बैंक, विक्टोरिया स्ट्रीट
- अंग्रेजी (एस० एन० १३७४३ ) की माइक्रोफिल्म से ।