आभार
इस खण्डकी सामग्रीके लिए हम साबरमती आश्रम, संरक्षक तथा स्मारक न्यास (साबरमती आश्रम प्रिजर्वेशन ऐंड मैमोरियल ट्रस्ट) और संग्रहालय, नवजीवन ट्रस्ट तथा गुजरात विद्यापीठ ग्रन्थालय, अहमदाबाद; गांधी स्मारक निधि और संग्रहालय, नेशनल आर्काइव्ज ऑफ इंडिया और नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय नई दिल्ली तथा श्री कन्हैयालाल माणिकलाल मुन्शी, बम्बई; श्री घनश्यामदास बिड़ला, कलकत्ता; श्री जयरामदास दौलतराम, नई दिल्ली; श्री रामनारायण पाठक, भावनगर; श्री लक्ष्मीनारायण पण्ड्या, बम्बई; श्री वालजी देसाई, पूना; श्री शान्तिकुमार मोरारजी, बम्बई; श्री हरिभाऊ उपाध्याय, अजमेर, श्रीमती गंगाबहन वैद्य, बोचासन; श्रीमती तहमीना खम्भाता, बम्बई; श्रीमती मीराबहन, गाडेन, आस्ट्रिया; श्रीमती राधाबहन चौधरी कलकत्ता; श्रीमती वसुमती पण्डित, सूरत; और 'ए बंच आफ ओल्ड लैटर्स'; 'बापुना पत्रो: आश्रमनी बहेनोने'; 'बापुना पत्रो: गं॰ स्व॰ गंगा-बहनने'; 'बापुना पत्रो: श्री छगनलाल जोशीने'; 'बापुना पत्रो: श्री नारणदास गांधीने'; 'बापुनी प्रसादी'; 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसके ४३ वें अधिवेशनकी रिपोर्ट' पुस्तकोंके प्रकाशकों और निम्नलिखित समाचारपत्रों और पत्रिकाओंके आभारी हैं: 'अमृत बाजार पत्रिका', 'आज', 'इंग्लिशमैन', 'ट्रिब्यून', 'नवजीवन', 'प्रजाबन्धु', 'बॉम्बे क्रॉनिकल', 'फॉरवर्ड', 'यंग इंडिया', 'साबरमती', 'हिन्दुस्तान टाइम्स', और 'हिन्दू'।
अनुसन्धान और सन्दर्भकी सुविधाओंके लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटीके पुस्तकालय, इंडियन काउंसिल आफ वर्ल्ड अफेयर्स पुस्तकालय, सूचना और प्रसारण मन्त्रालयका अनुसन्धान तथा सन्दर्भ विभाग, नई दिल्ली और श्री प्यारेलाल नैयर, नई दिल्ली हमारे धन्यवाद के पात्र हैं। कागज पत्रोंकी फोटो नकल तैयार करनेमें सहायता देनेके लिए हम सूचना एवं प्रसारण मन्त्रालय, नई दिल्लीके फोटो-विभागके आभारी हैं।