सामग्री पर जाएँ

पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 38.pdf/१९७

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।

 

१८४. पत्र : बी॰ एस॰ मुंजेको

वर्धा
४ दिसम्बर, १९२८

प्रिय डॉ॰ मुंजे,

आपका पत्र अभी-अभी मिला। यदि आप और जल्दी चाहें और आपको सुविधाजनक हो तो आगामी गुरुवार, अर्थात् ६ तारीखको ४ बजे शामका समय कैसा रहेगा? यदि वह सुविधाजनक न हो तो फिर ११ तारीख मंगलवारको ४ बजे शामका समय रख सकते हैं।

हृदयसे आपका,

डॉ॰ बी॰ एस॰ मुंजे
नागपुर

अंग्रेजी (एस॰ एन॰ १३०१४) की फोटो-नकलसे।

 

१८५. पत्र : एच॰ एम॰ जगन्नाथको

स्थायी पता
साबरमती आश्रम
४ दिसम्बर, १९२८

प्रिय मित्र,

आपका पत्र मिल गया। इस अपीलपर दस्तखत करनेवाले लोग लाला लाजपतरायके राजनीतिक कार्योंको आगे बढ़ानेपर खर्च करनेके लिए पाँच लाख रुपये जमा करना चाहते हैं। जाहिर है कि इन कार्योंमें दलित वर्गोंके कल्याणका काम भी शामिल है। आपको मालूम होगा कि लालाजीके कुछ कार्यकर्त्तागण अपनी समूची शक्ति केवल दलित वर्गोंकी सेवामें लगा रहे हैं।

हृदयसे आपका,

श्रीयुत एच॰ एम॰ जगन्नाथ
सभापति
अखिल भारत अरुंधतीय केन्द्रीय सभा
मद्रास

अंग्रेजी (एस॰ एन॰ १३०१६) की फोटो-नकलसे।