२१३. पत्र : फ्रान्सिस्का स्टैंडेनथको
७ दिसम्बर, १९२८
आपका पत्र मिला। उसपर सत्यवानके भी हस्ताक्षर हैं। जाहिर है आप ठीक अपनी पसन्द के मुताबिक ही भूषा धारण करेंगी, मेरी हिदायतों और मनाहीके मुताबिक नहीं। सदा मुस्कराती रहिए।
मैं फिलहाल वर्धामें हूँ। मीराबहन मुझसे मिलने यहाँ आ गई है। शीघ्र ही वह फिर चली जायेगी। बा मेरे साथ ही है। हम सब अच्छी तरहसे हैं।
आशा है कि आप दोनों भी वहाँ प्रसन्न होंगे। आपको प्रसन्न रहना चाहिए।
हृदयसे आपका,
- श्रीमती फ्रान्सिस्का स्टैंडेनथ
- ग्राज़
अंग्रेजी (एस॰ एन॰ १५०९१) की फोटो-नकलसे।
२१४. पत्र : क्लास स्टॉर्मको[१]
७ दिसम्बर, १९२८
आपका हर पत्र मेरे मन में हर्ष और प्रसन्नताका संचार कर देता है। मुझे बड़ी खुशी है कि आपकी इतनी अच्छी तरह से निभ रही है। आपके अध्यापक और उनके परिवारके चित्रवाला कार्ड पाकर मन बड़ा प्रसन्न हुआ।
जब-तब मुझे लिखते रहने की बात मत भूलिएगा।
हृदयसे आपका,
अंग्रेजी (एस॰ एन॰ १५१०७) की फोटो-नकलसे।
- ↑ हार्लेडको एक संस्था 'हाउस ऑफ ब्रदरहुड' में प्रशिक्षणार्थी। यह संस्था एक इंजीनियर और ईसाई मिशनरी, कीस बॉकने शान्तिका प्रचार करनेके लिए खोली थी।