कमलाका अब क्या हाल है ? और तुम खुद कैसे चल रहे हो ? तुम मन्त्री हो गए हो। इसलिए मैं चाहता हूँ कि तुम कार्यक्रममें हृदय और आत्मासे पूरी तरह जुट जाओ, कार्यसमितिसे आदेशका पालन कराओ और इस समय जो लज्जाजनक अव्यवस्था है उसमें व्यवस्था लानेकी कोशिश करो।
अंग्रेजी (एस० एन० १५२७६) की फोटो नकल तथा गांधी-नेहरू पेपर्स, १९२९ से सौजन्य : नेहरू स्मारक संग्रहालय तथा पुस्तकालय ।
३९२. पत्र : मन्त्री, मधुमक्खी पालक संघको
साबरमती
१२ जनवरी, १९२९मन्त्री
मधुमक्खी पालक संघ
सदावर ( पंजाब )
प्रिय महोदय,
सत्याग्रह आश्रमके हम लोग मधुमक्खी पालनमें दिलचस्पी ले रहे हैं । इस मधु- मक्खी-पालक संघका पता हमें पंजाब कृषि विभागके एक प्रकाशन 'ए गाइड टू बी-कीपिंग' से चला । यदि आप कृपा करके हमें यह बता सकें कि क्या उक्त पुस्तकमें उल्लिखित शिमलेका 'वी-कीपर्स एसोसिएशन' अबतक चल रहा है, और क्या आश्रमका कोई आदमी मधुमक्खी पालनकी व्यावहारिक शिक्षा लेनेके लिए वहाँ जा सकता है, तो हम आभारी होंगे ।
प्रत्याशापूर्वक धन्यवाद,
अंग्रेजी (एस० एन० १४९८४ ) की फोटो - नकलसे ।