सामग्री पर जाएँ

पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 38.pdf/५०७

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

तारीखवार जीवन - वृत्तान्त ( १ नवम्बर १९२८ से ३ फरवरी १९२९ तक) १९२८ १ नवम्बर : 'सिविल ऐंड मिलिट्री गजट ' के विशेष प्रतिनिधिसे भेंट | ४ नवम्बर : ' नवजीवन' में " सत्याग्रह आश्रम " शीर्षक लेख में आश्रमका नाम 'उद्योग मन्दिर' बदल देनेके बाद वहाँ किये गये फेरफारोंकी चर्चा की। १७ नवम्बर : लाला लाजपतरायका देहान्त । इस सम्बन्धमें गांधीजीने एसोसिएटेड प्रेस ऑफ इंडियाके प्रतिनिधिसे बात की । १८ नवम्बर : अहमदाबाद में लाला लाजपतरायकी मृत्युपर हुई शोक सभामें भाषण दिया । २१ नवम्बर : श्रमिक संघकी सदस्यता शुल्कके सम्बन्ध में निर्णय । २३ नवम्बर : अहमदाबाद से वर्धा के लिए प्रस्थान | २४ नवम्बर : वर्धा पहुँचे । २० दिसम्बरतक आश्रम में ठहरे । २६ नवम्बर : लाजपतराय स्मारक कोषके लिए अपील जारी की गई। इसपर अन्य लोगोंके साथ गांधीजीके हस्ताक्षर भी थे । २९ नवम्बर : लाजपतरायकी मृत्युपर मनाये जानेवाले राष्ट्रीय शोक दिवसके अवसरपर आश्रमवासियोंके समक्ष भाषण दिया । २० दिसम्बर : कलकत्ता कांग्रेस अधिवेशनमें भाग लेनेके लिए वर्धासे रवाना हुए। नागपुरमें खादी कार्यकर्त्ताओंसे भेंट की । २१ दिसम्बर : सम्बलपुर पहुँचे । २२ दिसम्बर : सम्बलपुरमें सवेरे एक आम सभामें भाषण; सायंकाल महिलाओंकी सभामें भाषण; कलकत्ताके लिए रवाना हुए। कलकत्तामें सर्वदलीय अधिवेशन आरम्भ हुआ । २३ दिसम्बर : प्रातः कलकत्ता पहुँचे । पंजाबसे आये शिष्टमण्डलसे भेंट की । २६ दिसम्बर : विषय समितिकी बैठक में नेहरू रिपोर्टपर एक प्रस्ताव प्रस्तुत किया । २७ दिसम्बर : सांडर्सकी हत्यापर 'यंग इंडिया' में एक लेख लिखा । २८ दिसम्बर : विषय समितिकी बैठक में नेहरू रिपोर्टपर समझौतेका प्रस्ताव प्रस्तुत किया । २९ दिसम्बर : कलकत्तामें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसका वार्षिक अधिवेशन आरम्भ हुआ । गांधीजीने विषय समितिके समक्ष रचनात्मक कार्यक्रम सम्बन्धी प्रस्ताव प्रस्तुत किया । सायंकाल राष्ट्रभाषा सम्मेलनकी अध्यक्षता की। औपनिवेशिक स्वराज्य बनाम स्वतन्त्रताकी चर्चा करते हुए नाम महत्वपूर्ण नहीं है" नामक लेख 'यंग इंडिया' के लिए लिखा ।