सामग्री पर जाएँ

पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 40.pdf/१७

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।

 

आभार

इस खण्डकी सामग्रीके लिए हम साबरमती आश्रम संरक्षक तथा स्मारक न्यास और संग्रहालय, नवजीवन ट्रस्ट और गुजरात विद्यापीठ ग्रन्थालय, अहमदाबाद; गांधी स्मारक निधि और संग्रहालय, नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय, नई दिल्ली; श्रीमती मीराबहन, गाडेन, आस्ट्रिया; श्री रामनारायण पाठक, भावनगर; श्री नारायण देसाई, बारडोली; श्रीमती वसुमती पण्डित, सूरत; श्रीमती राधाबहन चौधरी, कलकत्ता; श्रीमती शारदाबहन शाह, सुरेन्द्रनगर; श्री नारणदास गांधी, पूना; श्री बालकृष्ण भावे, उरूलीकांचन; श्री घनश्यामदास बिड़ला, कलकत्ता; श्री काकासाहब कालेलकर, नई दिल्ली और श्री वालजी गोविन्दजी देसाई, पूना एवं 'बापुना पत्रो—१ : आश्रमनी बहेनोने', बापुना पत्रो—७ : श्री छगनलाल जोशीने', 'बापुना पत्रो—६ : गं॰ स्व॰ गंगाबहेनने', 'बापुना पत्रो—९ : श्री नारणदास गांधीने', 'बापुनी प्रसादी' के प्रकाशकों तथा निम्नलिखित समाचारपत्रों और पत्रिकाओंके आभारी हैं : 'अमृतबाजार पत्रिका', 'आज', 'ट्रिब्यून', 'नवजीवन', 'प्रजाबन्धु', 'फॉरवर्ड', 'बॉम्बे क्रॉनिकल', 'यंग इंडिया', 'हिन्दुस्तान टाइम्स' और 'हिन्दू'।

अनुसन्धान और सन्दर्भ सम्बन्धी सुविधाओंके लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पुस्तकालय, इंडियन कौंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स पुस्तकालय, सूचना और प्रसारण मन्त्रालयका अनुसन्धान और सन्दर्भ विभाग, नई दिल्ली, राष्ट्रीय अभिलेखागार (नेशनल आर्काइव्ज ऑफ इंडिया), नई दिल्ली तथा श्री प्यारेलाल नैयर, नई दिल्ली हमारे धन्यवादके पात्र हैं। कागज-पत्रोंकी फोटो-नकल तैयार करनेमें सहायता देनेके लिए हम सूचना और प्रसारण मन्त्रालय, नई दिल्लीके फोटो-विभागके आभारी हैं।