सामग्री पर जाएँ

पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 40.pdf/१८४

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
सम्पूर्ण गांधी वाङ्मय

१५४

शुभकामनाएँ प्राप्त हैं। रामकृष्ण सेवाश्रम और अस्पताल भारत भर में फैले हुए हैं। कोई जगह ऐसी नहीं है जहाँ उनका काम छोटे या बड़े पैमानेपर न चल रहा हो। अस्पताल खोले जा रहे हैं और गरीबों को दवाएँ और चिकित्सा-सुविधा प्रदान की जा रही हैं।

मेरे पास बहुत कम समय है इसलिए मैं ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता रामकृष्णका नाम याद आनेपर मैं विवेकानन्दको नहीं भूल सकता। जगह-जगह सेवाश्रमों की स्थापना मुख्यतः विवेकानन्दके प्रयासोंका ही फल है, और उन्होंने ही अपने गुरुको विश्व ख्याति प्रदान की।

ईश्वरसे मेरी प्रार्थना है कि ऐसे सेवाश्रमोंकी संख्या बराबर बढ़े। मैं आशा करता हूँ कि इन सेवाश्रमों में ऐसे लोग शामिल होंगे जो मनसे शुद्ध हैं और जिन्हें भारतसे प्रेम है। वे भारत प्रेमसे अनुप्रेरित होकर अपना कार्य करें। [अंग्रेजीसे] अमृतबाजार पत्रिका, १८-४-१९२९

१३१. भाषण : स्त्रियोंकी सभा, रंगूनमें'

महोदया और मित्रो,

१४ मार्च, १९२९

चूँकि मुझे आपके कार्योंकी कोई जानकारी नहीं है और न मैं इन श्रोताओंके सामने आने को तैयार ही था, इसलिए इस सभा में भाषण देनेमें मुझे बहुत अटपटा लग रहा है। मैं तो यह समझा था कि मुझे सभी प्रकारके लोगोंसे मिलना होगा जिनमें से कुछ तो जिज्ञासाके कारण आयेंगे और बाकी मद्य-निषेधके सम्बन्धमें मेरे विचार जाननेके लिए। लेकिन देखता हूँ कि मैं तो विशेषज्ञोंके एक समुदाय-- यदि इस श्रोता समुदायको मैं यह नाम दे सकूँ तो -- के सामने खड़ा हूँ। क्योंकि मुझे उम्मीद है कि इस काम में आप सब निपुण हैं। महोदया, आपने बताया है कि यदि लोगोंको नशाखोरीकी बुराइयोंके बारे में बताने-समझानेका आन्दोलन चलाया जाये और उस प्रचारके फलस्वरूप जो लोग शराबके आदी हैं यदि वे शराबकी दूकानों-पर जाना छोड़ दें तो शराबकी सभी दुकानें स्वतः बन्द हो जायेंगी। अध्यक्षाने जो बातें बताई हैं उसका विरोध न करते हुए मैं आपको अपने अनुभवकी बात बताना चाहता हूँ।

मद्य-निषेधके सम्बन्ध में मैंने १८९३ में, जब मैं दक्षिण आफ्रिका गया था, काम करना शुरू किया था। जब मैंने अपने ही लोगोंको, अपने ही देश भाइयोंको शराब पीते देखा, यहाँतक कि उन स्त्रियोंको भी शराब पीते देखा जो भारतमें रहते हुए शराब पीने की कल्पना भी नहीं कर सकती थीं, और जो शराब पीनेके कारण १. सभाका आपजोन वर्मा विमेन्स क्रिश्चियन टेम्परेंस यूनियन' के तत्वावधान में किया गया था ।