बर्मामें चन्दा अच्छा मिला, १२ लाख रुपयेसे अधिक।
कल तुम्हारे बहुत सारे पत्र मिलने चाहिए। आशा है कल राजेन्द्रबाबूसे मुलाकात होगी।
सुरेन्द्रका चर्मालय अच्छा चल रहा है उसका अनुभव बराबर बढ़ रहा है। उद्योग-मन्दिरमें बालकृष्णके आ जानेसे जोशीको बहुत आराम मिला है। क्या मैं तुम्हें यह बतला चुका हूँ कि छगनलाल गांधी और उसकी पत्नी उद्योग-मन्दिरमें वापस आ गये हैं? कुछ ही दिन हुए उसकी साली चल बसी।
एक सुसंस्कृत और अनुभवी महिला[१] अभी-अभी मन्दिरके लिए रवाना हुई है। वह केवल कुछ दिनके अनुभव के लिए ही वहाँ गई है। मन्दिरमें लगातार मंथन चल रहा है यह एक अच्छा संकेत है। चि० जोशीको जिस पदपर रखा गया है वह उस पदके योग्य सिद्ध होनेके लिए जबर्दस्त प्रयत्न कर रहा है। दूसरे लोग भी अपनी भरसक पूरा प्रयत्न कर रहे हैं। कुसुम उसी दिन अपनी माँके पास चली गई थी जिस दिन मैं मन्दिरसे वर्माके लिए रवाना हुआ था; अब तो शायद वह वापस आ गई होगी। वसुमती मन्दिरमें ही है। क्या मैंने तुम्हें यह बताया है कि केशूको मैं अपने साथ दिल्ली ले आया था और वहाँ उसे श्री बिड़लाके पास उनके इंजीनियरिंग कारखाने में अनुभव प्राप्त करनेके लिए छोड़ दिया है?
बापू
सौजन्य : मीराबहन
१५९. पर्दा और सूरज
डाक्टर केथलीन ओल्गा बेडनने कश्मीरमें स्त्रियोंके अस्पतालमें वर्षोंसे प्रधान डाक्टरका काम किया है। इसके सिवा, उन्हें डाक्टरीका और भी काफी अनुभव है। कश्मीर में सदा सर्दी रहनेके कारण वह प्रदेश तन्दुरुस्तीके लिए अच्छा माना जाता है; लेकिन इन डाक्टर महिलाका अनुभूत मत है कि मध्यम वर्गकी स्त्रियोंके लिए वहाँकी जलवायु हानिकारक है कश्मीरकी जो स्त्रियाँ बुर्का पहननेकी आदी हैं वे केवल बुर्का ही नहीं पहनतीं बल्कि रात दिन घरमें ही घुसी रहती हैं। नतीजा यह होता है कि उनकी हड्डियाँ कमजोर पड़ जाती हैं। खासकर गर्भाशयके सामने और उसके आसपासकी हड्डियाँ इतनी कमजोर और बेडोल हो जाती हैं कि उनके कारण बच्चा पैदा होते समय स्त्रियोंको बहुत ज्यादा तकलीफ उठानी पड़ती है। कई स्त्रियाँ तो चल-फिर भी नहीं सकती; उनके पैरोंकी हड्डियाँ तक टेढ़ी हो जाती हैं। इन डाक्टर बनने अपने अनुभवोंकी एक छोटी-सी पुस्तक लिखी है। उसमें उन्होंने अपनी राय जाहिर करते हुए लिखा है कि कश्मीरकी ज्यादातर स्त्रियोंके इस तरह दुःखी
- ↑ सुलोचनाबहन।