सामग्री पर जाएँ

पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 40.pdf/३६१

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

आन्ध्र देशमें [ -३ ] ३३१ प्रशिक्षण आवश्यक है, इसीके साथ-साथ हमारा मानसिक विकास तथा आध्यात्मिक विकास भी होना चाहिए। जो कुछ भी आपके पास है -- चाहे पैसा हो, चाहे जवाहरात हों या दूसरी वस्तुएँ हों - मैं आपसे उन्हें मुझे देनेकी प्रार्थना करता हूँ । [ अंग्रेजीसे ] हिन्दू, ३-५-१९२९ ३००. आन्ध्र देशमें [३] चालू सप्ताहका यात्रा कार्यक्रम और प्राप्त होनेवाली रकम निम्नलिखित हैं : पहुँचने के तुरन्त बाद ही मैंने देशभक्त कोंडा वेंकटप्पैया तथा दूसरे साथियोंको यह बता दिया था कि यात्रासे सम्बन्धित खर्चे कमसे कम कर दिये जायें और यदि उन खर्चीको जमा राशिमें से काटना हो, जैसा कि मैंने पिछली बहुत-सी यात्राओंमें होते देखा है, तो उसके बारेमें मुझसे पहले पूछ लेना चाहिए । कार्यकर्त्ताओंने मुझे बताया कि जमा राशिमें से खर्च काटनेका कारण यह था कि स्थानीय कांग्रेस कमेटीको तिजोरोमें धन नहीं था और अगर वे स्वागत-प्रबन्धके सिलसिले में खास चन्दा करते तो उतनी राशि चन्देमें कम मिलती। इसीलिए मैंने सलाह दी थी कि जो खर्च हो उसके बारेमें मुझसे पुष्टि करा लें। कार्यकर्त्ताओंने मेरी सलाहको मान लिया और यह योजना ठीक-ठाक चलती दिखाई पड़ती है । खर्चोंसे सम्बन्धित जो पहला बिल मेरे हाथोंमें आया है उसे मैं नीचे देता हूँ : (१) मोटरकारोंका किराया पूरे जिलेके लिए बी० पी० सीतारमैया, एम० कृष्णराव, सी० एच० वी० नरसिंहमको दी गई नई फोर्ड गाड़ीका किराया १७ मार्च से १६ अप्रैलतक ३१ दिनका १२ रु० प्रतिदिन के हिसाब से (२) सामान ढोने तथा दूसरे छुट-पुट कार्यके लिए पुरानी रगबी गाड़ीका १० रु० प्रतिदिन के हिसाब से १० दिनका किराया (३) ताल्लुका कार्य से सम्बन्धित कारोंका खर्चा १. दीवी द्वीप; शेवरलेट गाड़ी २५ मार्च से १५ अप्रैलतक २. देवरकोटा; जी० ब्रह्मया, ५ दिनका कार्य ३. पूर्वी देवरकोटा; के० अंजानेयुलू ४. गुडीवड़ा; बी० अंजानेयुलू ० ३७२-०-० १००-०-० २४०-०-० ९१-८-० ९५-०-० ५८-०-० १. यहाँ नहीं दी गई है। इसमें विभिन्न गाँवोंमें इकट्ठी की गई रकमका ब्योरा था। कुल जमा राशि १,११,६५३ रु० ९ आने ७३ पाई थी।