सामग्री पर जाएँ

पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 40.pdf/४८३

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
४५३
पंजाबकी परीक्षाएँ

प्रकार हम अपना देश छोड़कर ज्यादा अच्छे जलवायुवाले किसी दूसरे देशमें जा बसना पसन्द नहीं करेंगे, बल्कि अपने देशको ही ज्यादा सुन्दर और स्वास्थ्यप्रद बनानेकी कोशिश करेंगे, उसी प्रकार हम अच्छी और सस्ती विदेशी वस्तुओंको देखकर स्वदेशी वस्तुओंको नहीं छोड़ सकते । यदि कोई पति अपनी सामान्य शकल-सूरतवाली पत्नीसे असन्तुष्ट होकर किसी ज्यादा सुन्दर स्त्रीको ढूंढ़ने लग जाये तो जिस प्रकार हम उसे अपनी पत्नीके प्रति विश्वासघातका दोषी मानेंगे, उसी प्रकार हम जो मनुष्य अपने देशमें बनी हुई चीजोंकी तुलनामें विदेशकी ज्यादा सुन्दर वस्तुओंको पसन्द करता है, उसे स्वदेशके प्रति द्रोहका दोषी मानेंगे। किसी भी देशकी प्रगतिके नियमका यह तकाजा कि उस देशके निवासी अपने ही देशकी बनी हुई चीजोंको पसन्द करें ।

[ अंग्रेजीसे ]
यंग इंडिया,३०-५-१९२९

४०४. पंजाबकी परीक्षाएँ

ऐसा मालूम होता है कि पंजाबकी सरकार पंजाब में कांग्रेस [ अधिवेशन ] की तैयारियों में हर तरह रोड़े अटकानेकी कोशिश कर रही है। पंजाब प्रान्तीय कांग्रेस कमेटीने जो केन्द्रीय स्थान [ कांग्रेस अधिवेशनके लिए ] चुना था, सरकारने उसका उपयोग करने देनेसे इनकार कर दिया है। अब कार्यकर्त्ता गिरफ्तार किये जा रहे हैं, उनके मकानोंकी तलाशियाँ ली जा रही हैं और कई दूसरे तरीकोंसे उन्हें सताया जा रहा है । [ प्रान्तीय कांग्रेस कमेटीके ] मन्त्री डाक्टर सत्यपालको भी कैद कर लिया गया है । फिर भी यह एक शुभ चिह्न है कि पंजाबी निडर और निर्भीक होकर पूरे उत्साह के साथ तैयारी करने में लगे हुए हैं। मुझे आशा है, पंजाब-निवासी आगामी कांग्रेस अधिवेशनको सफल बनानेके लिए पूरी मुस्तैदीके साथ कोशिश करेंगे और सरकारको बतला देंगे कि दमनसे उनके जोशको कुचला नहीं जा सकता, उलटे उसमें और निखार आया है ।

[ अंग्रेजीसे ]
यंग इंडिया, ३०-५-१९२९