पास कोई लिखित प्रमाण हों तो मैं उन्हें देखना चाहूँगा और यदि तथ्योंका मुझे पता चल गया तो फिर मैं आपका पथप्रदर्शन भी कर सकूँगा।
हृदयसे आपका,
मंत्री
नागपुर टाउन कांग्रेस आर्म्स एक्ट सत्याग्रह कमेटी
दाजी स्कूलके निकट
सर्किल नं॰ ८, नागपुर
अंग्रेजी (एस॰ एन॰ १५०१४) की माइक्रोफिल्मसे।
४१. पत्र : घनश्यामदास बिड़लाको
आश्रम
साबरमती
२७ फरवरी, १९२९
कोषाध्यक्ष, लालाजी स्मारक कोष
८, रॉयल एक्सचेंज प्लेस
कलकत्ता
प्रिय महोदय,
लालाजी कोषके लिए कराचीसे प्राप्त चन्देकी पूरक सूची[१] इस पत्रके साथ भेज रहा हूँ। कुल मिलाकर ४५,००० रुपये हैं जिनमें से नकद अभी तक ४३,२२३ रुपये मिले हैं।
४०,००० रुपये आपको पहले ही भेजे जा चुके हैं। अब मैं बकाया नकद रुपयोंके लिए ३,२२३ रुपयेका चेक संलग्न कर रहा हूँ। जैसे ही मुझे कराचीके कोषाध्यक्षसे बाकी रुपये मिलेंगे मैं आपको भेज दूँगा।
कृपया हर सदस्यके लिए अलग-अलग रसीद और मुझे अपनी कार्यालय प्रतिमें रखनेके लिए एक कच्ची रसीद भेजनेका इन्तजाम करें।
हृदयसे आपका,
संलग्नः १ चेक (नं॰ ए॰/सी॰ सी॰ १११०९ इम्पीरियल बैंक ऑफ इंडियाके नाम)
अंग्रेजी (एस॰ एन॰ १३३६९) की माइक्रोफिल्मसे।
- ↑ यहाँ नहीं दी गई।