यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
सोलह
साधन-सूत्रोंमें 'एस॰ एन॰' संकेत साबरमती संग्रहालय, अहमदाबादमें उपलब्ध सामग्रीका; 'जी॰ एन॰' गांधी स्मारक निधि और संग्रहालय, नई दिल्ली में उपलब्ध कागज पत्रोंका और 'सी॰ डब्ल्यू॰' कलेक्टेड वर्क्स आफ महात्मा गांधी (सम्पूर्ण गांधी वाङ्मय) द्वारा संगृहीत पत्रोंका सूचक है।
पृष्ठभूमिका परिचय देनेके लिए मूलसे सम्बद्ध कुछ सामग्री परिशिष्टों में दे दी गई है। साधन-सूत्रोंकी सूची और इस खण्डसे सम्बन्धित कालकी तारीखवार घटनाएँ अन्तमें दी गई हैं।