सामग्री पर जाएँ

पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 41.pdf/३८२

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।

२५२. तार: कृष्णगोपाल दत्तको[]

[१९ अगस्त, १९२९ या उसके पश्चात्]

धन्यवाद। पहले से अच्छा हूँ। आंशिक उपवास चल रहा है। फलोंके रसके बाद अब मठा लेता हूँ।

अंग्रेजी (एस॰ एन॰ १५४८२) की फोटो-नकलसे।

 

२५३. तार: जमनालाल बजाजको[]

[१९ अगस्त, १९२९ अथवा उसके पश्चात्]

जीवराजको अभी कष्ट देना अनावश्यक होगा।

बापू

अंग्रेजी (एस॰ एन॰ १५४८३) की फोटो-नकलसे।

२५४. तार: पं॰ मदनमोहन मालवीयको[]

२० अगस्त, १९२९

मालवीयजी,

धन्यवाद। सुधार हो रहा है। रविवारसे दही ले रहा हूँ।

गांधी

अंग्रेजी (एस॰ एन॰ १५४८५ ) की फोटो-नकलसे।

 
  1. कृष्ण गोपाल दतके दिन,क १९ अगस्तके तारके उत्तर में। तार इस प्रकार था: “गांधीजीके स्वास्थ्यके सम्बन्धमें तार भेजें। इलाज क्या चल रहा है?”
  2. जमनालाल बजाज १८ अगस्तके तारके उत्तर में जो १९ अगस्तको मिला था। तार इस प्रकार था: “यदि मनाहीका तार न मिला तो सोमवारको डाक्टर जीवराजके साथ रवाना हो रहा हूँ।”
  3. पं॰ मदनमोहन मालवीयके दिनांक १९ अगस्तके तारके उत्तर में, जो २० अगस्तको मिला था। तार इस प्रकार था: “बहुत दुःख है। आशा है सुधार हो रहा है। जब डाक्टर सलाह दें बकरीका दूध लेना कृपया पुनः शुरू कर दें। कुछ दिनोंके लिए बादाम छोड़ दें।”