सामग्री पर जाएँ

पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 41.pdf/४०७

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।

२७९. पत्र : घनश्यामदास बिड़लाको

२६ अगस्त, १९२९

भाई घनश्यामदासजी,

बंगाल कांग्रेस कमेटी अडिटका क्या कीया ।

आपका,

मोहनदास

श्रीयुत घनश्यामदास बिड़ला
बिड़ला कॉटन स्पिनिंग ऐंड वीविंग मिल्स लि०
सब्जीमण्डी, दिल्ली

सी० डब्ल्यू० ६१७६ से ।

सौजन्य : घनश्यामदास बिड़ला

२८०. पत्र : माधवजी वी० ठक्करको

२७ अगस्त, १९२९

भाईश्री माघवजी,

तुम प्रयोग तो ठीक कर रहे हो । दूधके साथ फल न खानेका आग्रह न करना । किन्तु जबतक अनुकूल पड़े, तबतक अवश्य ऐसा करते रहो। इससे नुकसान तो नहीं होगा ।

बापूके आशीर्वाद

श्रीयुत माधवजी वी० ठक्कर
१७८, लोअर चितपुर रोड,
कलकत्ता

गुजराती (जी० एन० ६७९१ ) की फोटो - नकलसे ।

४१-२४