३८९. प्रमाणपत्र : मुंशी अजमेरीको
आगरा
१९ सितम्बर, १९२९
भाई अजमेरीजीने मुझको अपनी संगीत प्रसादीका आग्रामें बहोत अनुभव कराया है। उनकी मधुर वाणीसे और हिंदी संस्कृत भाषाके ज्ञानसे मुझको बड़ा आनंद हुआ।
मोहनदास गांधी
ज्योत्स्ना, मुंशी अजमेरी अंक १९६९
३९०. पत्र : बंगाल कांग्रेस कमेटीके मन्त्रीको
मुकाम आगरा
१९ सितम्बर, १९२९
बंगाल प्रान्तीय कांग्रेस कमेटी
११६, बो बाजार स्ट्रीट
जैसा आप जानते हैं, बंगाल प्रान्तीय कांग्रेस कमेटीके बारेमें मुझे अभी कार्यसमितिको अपनी रिपोर्ट देनी है। कार्यालय एक लेखा-परीक्षक चुनने और उसकी रिपोर्ट भिजवानेके लिए मुझपर दबाव डाल रहा है। मैंने श्री घनश्यामदास बिड़लाको लेखा-परीक्षक चुनकर भेजनेके लिए कहा है। ऐसी स्थिति में आप लेखा-परीक्षकको वे सभी आवश्यक सुविधाएँ जिनकी उन्हें जरूरत हो जुटा दीजिए।
हृदयसे आपका,
अंग्रेजी (एस० एन० १५५६५) की माइक्रोफिल्मसे।