सामग्री पर जाएँ

पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 41.pdf/६३८

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।

५१६. पत्र: हरि जी॰ गोविलको[]

मुकाम हरदोई<br १२ अक्टूबर, १९२९

प्रिय मित्र,

आपके पत्र तथा समाचार-पत्रकी कतरनके[] लिए धन्यवाद। आप श्री होम्ससे पता चलायें कि 'आत्मकथा' के अमेरिकी संस्करणका क्या हो रहा है?

हृदयसे आपका,

श्री हरि जी॰ गोविल
इंडिया सोसाइटी ऑफ अमेरिका
११०७, टाइम्स बिल्डिंग
न्यूयार्क सिटी

अंग्रेजी (जी॰ एन॰ १०२५) की फोटो-नकलसे।

५१७. पत्र: टागे बंडगार्डको[]

मुकाम हरदोई
१२ अक्टूबर, १९२९

प्रिय मित्र,

आपके कृपापूर्ण निमन्त्रणने मेरा मन छू लिया; किन्तु निकट भविष्यमें डेन्मार्क पहुँचनेकी मुझे कोई सम्भावना नहीं दिखती।

हृदयसे आपका,

श्री टागे बंडगार्ड
सिल्कबोर्ग
डेन्मार्क

अंग्रेजी (एस॰ एन॰ १५१८५) की फोटो-नकलसे।

  1. हरि जी॰ गोविलके पत्र (एस॰ एन॰ १५६५६), ६-९-१९२९ के उत्तरमें।
  2. न्यूयार्क हेरॉल्ड ट्रिव्यूनकी कतरन।
  3. टागे बंडगार्डके पत्र (एस॰ एन॰ १५१८४), अगस्त १९२९ के उत्तरमें। पत्र लेखकने गांधीजीको उनके जन्म-दिवसपर बधाई भेजी थी और उन्हें डेन्मार्क, विशेषकर अपने जन्मस्थानके सुन्दर वातावरणका उल्लेख करके, आनेका निमन्त्रण दिया था।