यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
५२१. पत्र: एडले कॉफ्मैनको
मुकाम हरदोई
१२ अक्टूबर, १९२९
प्रिय मित्र,
आपका पत्र मिला। अगर आप भारत आनेकी कोई सूरत निकाल सकें तो मैं आश्रममें आपका स्वागत करूँगा।
हृदयसे आपका,
अंग्रेजी (एस॰ एन॰ १५६५५) की फोटो-नकलसे।
५२२. पत्र: सी॰ विजयराघवाचार्यको
मुकाम हरदोई
१२ अक्टूबर, १९२९
प्रिय मित्र,
सेलममें २ अक्टूबरको हुई सार्वजनिक सभाके विवरणकी प्रति और आपके पत्रके लिए धन्यवाद। महादेवने आपके बारेमें सभी खबरें दीं; परन्तु मुझे यह जानकर दुःख हुआ कि आप अभी तक पूरी तरह स्वस्थ नहीं हुए। आशा है, अब तक आप पहलेसे अच्छे हो चुके होंगे।
हृदयसे आपका,
श्रीयुत सी॰ विजयराघवाचार्य
'आराम'
सेलम
(दक्षिण भारत)
'आराम'
सेलम
(दक्षिण भारत)
अंग्रेजी (एस॰ एन॰ १५६६६) की फोटो-नकलसे।