सामग्री पर जाएँ

पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 5.pdf/५२४

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

४८६ सम्पूर्ण गांधी वाङमय कि इतनी गर्मी होने के बावजूद ज्यादा गर्मी नहीं मालूम होती । कोठरियों (कैविनों) की खिड़कियोंसे हवा आनेकी व्यवस्था रहती है, जिससे उनमें सारी रात ठंडक रहती है। खाने में भी वे लोग रुचिके अनुसार परिवर्तन करते हैं और हर यात्रीको पंखा दिया जाता है । सर रिचर्ड सॉलोमनसे बातचीत हम मदीरा पहुँचनेकी तैयारी में थे। उस समय सर रिचर्ड सॉलोमनसे हमारी बातचीत हुई । सारी बातचीत के बीच उन्होंने बतलाया कि किसी समय वे आयोग नियुक्त करनेके बारे में सोचेंगे । उन्हें यह सूचना मिली है कि भारतीयोंने हर बन्दरगाहपर एजेंट मुकर्रर कर दिये हैं, जो आनेवाले लोगोंको ट्रान्सवालका भूगोल बतलाकर दाखिल कर देते हैं; और इस प्रकार बहुतसे लोग दाखिल हुए हैं। इसका अर्थ यह हुआ कि सारी कौम दगाबाज है और उसकी सजा देनेके लिए ही नया कानून बनाया गया है। दूसरे दिन सर रिचर्डने श्री अलीको नया कानून स्वीकार करने की सलाह दी। इससे लगता है कि सर रिचर्डने आयोग नियुक्त करनेका विचार छोड़ दिया है। मेरे खयालसे उसका कारण यह है कि उन्हें उत्तरदायी सरकारका प्रथम गवर्नर बननेका लोभ है । तब यदि आयोग वगैरह नियुक्त करके हमारी दलीलोंको मान लें तो सम्भव है उससे उनका नुकसान हो जायेगा । इसलिए वे हमारे लिए कुछ करना नहीं चाहते । [ गुजरातीसे ] इंडियन ओपिनियन, २४-११-१९०६ ४८४. कुछ प्रश्न ट्रान्सवालके नये कानूनके सम्बन्ध में बहुतेरे प्रश्न पूछे गये हैं । उनमें से महत्त्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर हम नीचे दे रहे हैं : प्रश्न १. कानूनका विरोध किस तरह किया जाये ? २. उसमें बचाव क्या किया जा सकता है ? ३. जमानत देकर छूटना चाहिए या नहीं ? ४. सजा क्या हो सकती है ? ५. पहले फेरीवालोंको पकड़ा जायेगा या दूसरोंको ? ६. व्यापारियोंका क्या हाल होगा ? ७. अगले वर्ष परवानोंका क्या होगा ? ८. जेल जानेसे भी फायदा न हो, तो ? ९. कोई-कोई लोग नये पंजीयनपत्र ले लें तो ? १०. पंजीयन करानेमें क्या हर्ज है ? उत्तर १. बहुतेरे भारतीयोंकी राय है कि पहली जनवरी को सभी भारतीयोंको अदालत या जेलके दरवाजेपर उपस्थित होकर कहना चाहिए कि हमें पकड़ो, हम नये पंजीयनपत्र नहीं लेना चाहते। लड़ाई इस तरहसे नहीं की जा सकती है। इस तरह सभी लोग हाजिर हो जायेंगे तो उन्हें कोई पकड़नेवाला नहीं होगा। पकड़ना या न पकड़ना यह सरकारकी मर्जीपर है। उसके नियमके Gandhi Heritage Portal