पृष्ठ:हड़ताल.djvu/११७

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।
अङ्क २]
[दृश्य १
हड़ताल

एनिड

लेकिन वह मामूली मजूर-वह इंजीनियर हैं, ऊँचे दर्जे के आदमी हैं।

मिसेज़ रॉबर्ट

हाँ बीबी। रॉबर्ट कहते हैं कि और किसी तरह के मन बहलाव का मजूरों के पास कोई सामान ही नहीं है।

एनिड

[सोच कर]

हाँ कठिन तो है।

मिसेज़ रॉबर्ट

[कुछ इर्ष्या से]

लोग तो कहते हैं ये भद्र लोग भी यही बुराइयाँ करते हैं।

एनिड

[मुसकुरा कर]

मैं इसे मानती हूँ एनी, लेकिन तुम खुद जानती हो यह बिलकुल गप है।

१०८