पृष्ठ:हड़ताल.djvu/१३२

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।
अङ्क २]
[दृश्य १
हड़ताल

रॉबर्ट

[व्यंग से]

आप को अपनी बीबी के लिए यहाँ आने की ज़रूरत न थी, मिस्टर अंडरवुड। हम शुहदे नहीं हैं।

अंडरवुड

इतना मालूम है, रॉबर्ट। मिसेज राबर्ट तो अब अच्छी हैं।

[रॉबर्ट बिना जवाब दिए मुँह फेर लेता है]

आओ एनिड।

एनिड

मिस्टर राबर्ट, मैं आप की पत्नी की खातिर एक बार आप से फिर विनय करती हूँ।

रॉबर्ट

[मीठी छुरी चला कर]

अगर आप बुरा न मानें तो अपने पिता और स्वामी की ख़ातिर यह विनय कीजिए।

१२३