पृष्ठ:हड़ताल.djvu/१३३

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।
अङ्क २]
[दृश्य १
हड़ताल

[एनिड जवाब देने की इच्छा को दबा कर चली जाती है। अन्डरवुड दरवाज़ा खोलता है, और उसके पीछे पीछे चला जाता है। राबर्ट आग के पास जाता है, और उठती हुई चिंगारियों के सामने हाथ उठाता है।]

रॉबर्ट

कैसा जी है, प्रिये? अब तो कुछ अच्छी हो न?

[मिसेज़ रॉबर्ट कुछ मुसकुराती है। वह अपना ओवरकोट लाकर उसे उढ़ा देता है।]

[घड़ी देख कर]

चार बजने में दस मिनट हैं।

[मानो उसे कोई बात सूझ जाती है]

मैंने उन के चेहरे देखे हैं, उस बुड्ढे डाकू के सिवा और किसी में दम नहीं है।

मिसेज़ रॉबर्ट

ज़रा ठहर जाव और कुछ खालो डेविड, आज तो तुमने दिन भर कुछ नहीं खाया।

१२४