पृष्ठ:हड़ताल.djvu/१३९

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।
अङ्क २]
[दृश्य १
हड़ताल


देखता है, और जाने के लिए घूमता है। ड्योढ़ी में उस की जैन टॉमस से मुठभेड़ हो जाती है। यह एक दस साल का लड़का है जिस के कपड़े बहुत ढीले हैं और हाथ में एक छोटी सी सीटी लिए हुए है।]

मिसेज़ रॉबर्ट

कहो जैन कैसे चले?

जैन

दादा आ रहे हैं, बहन मैज भी आ रही है।

[वह मेज़ पर बैठ जाता है, फिर अपनी सीटी घुमाने लगता है और तीन ऊट पटांग स्वर बजाता है। तब कोयल की बोली की नक़ल करता है। दरवाज़ा खटकता है और बूढ़ा टॉमस अन्दर आता है।]

टॉमस

मैडम को परनाम करता हूँ। अब तो आप कुछ अच्छी हैं।

मिसेज़ रॉबर्ट

हाँ मिस्टर टॉमस्, धन्यवाद।

१३०