पृष्ठ:हड़ताल.djvu/१४०

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।
अङ्क २]
[दृश्य १
हड़ताल

टॉमस

[शंकित होकर]

रॉबर्ट अन्दर हैं?

मिसेज़ रॉबर्ट

अभी वह जलसे में गये हैं मिस्टर टॉमस्।

टॉमस

[मानो उस के दिल का बोझ हल्का हो जाता है गपशप करने की इच्छा।]

यह बहुत बुरा हुआ मैडम। मैं उन शे यह कहने आया था कि हमें लंदन वालों शे शमझौता कर लेना चाहिए। ये दुःख की बात है, कि वह जलशे में चले गए। वहां दीवारों से सर टकराना पड़ेगा। देख लेना।

मिसेज़ रॉबर्ट

[कुछ उठ कर]

वह समझौता तो नहीं करेंगे, मिस्टर टॉमस्।

१३१