पृष्ठ:हड़ताल.djvu/१४१

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।
अङ्क २]
[दृश्य १
हड़ताल

टॉमस

तुम्हें रंज नहीं करना चाहिए, मैडम। यह तुम्हारे लिए बुरा है। मेरी बात मानो, अब उन का शाथ देने वाला कोई नहीं है। बश इंजिनियर लोग और जॉर्ज राउश उन के शाथ हैं।

[गम्भीरता से]

इस हड़ताल में अब धरम नहीं है, मेरी बात मानो। मुझे आकाशवाणी हुई है और मैंने उस से शंका शमाधान किया है।

[जैन सीटी बजाता है]

हिश! दूसरे क्या कहते हैं इस की मुझे परवा नहीं है। मैं तो यही कहता हूँ कि धरम इस हड़ताल को बन्द कर देना चाहता है। मेरी समझ में तो यही आता है। और यह मेरी राय है, कि हमारा हित इसी में है। अगर मेरी राय न होती, तो मैं न कहता। लेकिन यह मेरी राय है, मेरी बात मानो।

मिसेज़ रॉबर्ट

[अपने उद्वेग को छिपाने की चेष्टा कर के]

अगर आप लोग दब गए तो न जाने रॉबर्ट का क्या हाल होगा।

१३२