पृष्ठ:हड़ताल.djvu/१७९

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।
अङ्क २]
[दृश्य २
हड़ताल

हेनरी राउस

[जार्ज राउस को बढ़ते देख कर]

ज़रा इस की खबर लो, जार्ज। इस की बातें न सुनो।

रॉबर्ट

[उंगली दिखा कर]

वहीं खड़े रहो, जार्ज राउस। यह निजी झगड़े चुकाने का मौका नहीं है।

[राउस ठहर जाता है]

लेकिन बोलने वालों में से एक रहा जाता है। मि॰ साइमन हारनेस। मि॰ हारनेस या पंचायत, किसी ने भी हमारे साथ बड़ा उपकार नहीं किया है। उन्हों ने कहा अपने साथियों को तिलांजलि दे दो, नहीं तो हम तुम्हें तिलांजलि दे देंगे। और यही उन्होंने किया हमें मँझधार में छोड़ दिया।

इवैन्स

बेशक छोड़ दिया।

१७०