पृष्ठ:हड़ताल.djvu/१८४

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।
अङ्क २]
[दृश्य २
हड़ताल

[दाँत पीस कर]

अगर हम इस उजले मुँह और लाल ओठ वाले दैत्य की गर्दन मरोड़ सके, जो आदि से हमारा और हमारे बाल बच्चों का जीवन रक्त चूस रहा है!

[शान्त हो कर लेकिन अत्यन्त गम्भीरता और विह्वलता के साथ]

अगर हम में इतना जीवट नहीं है कि इस दैत्य को छाती से छाती और आँख से आँख मिला कर इतनी दूर खदेड़ें कि वह हमारे पैरों पर गिर पड़े, तो वह सदैव इसी भाँति हमारा रक्त चूसता चला जायगा। और हम हमेशा इसी तरह कुत्तों से भी अधम बने पड़े रहेंगे।

[सम्पूर्ण निश्शब्दता। रॉबर्ट धीरे धीरे देह को हिलाता खड़ा रहता है। उस की आँखें आदमियों के चेहरों को उत्तेजित कर रही हैं]

इवैन्स और जागो

[यकायक]

रॉबर्ट!

[यही ध्वनि और कण्ठों से निकलती है]

१७५