पृष्ठ:हड़ताल.djvu/१८६

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।
अङ्क २]
[दृश्य २
हड़ताल

[समूह की भनभनाहट में उसकी आवाज़ दब जाती है]

टॉमस

[आगे बढ़कर]

क्या तुम ने उस की बात नहीं सुनी?

रॉबर्ट

क्या बात है?

टॉमस

तुम्हारी स्त्री मर गई है जी।

[रॉबर्ट हिचकता है, तब सिर हिलाकर नीचे कूद पड़ता है, और पटरी के नीचे-नीचे चला जाता है। लोग उसके लिए रास्ता छोड़ देते हैं। खड़ा हुआ मल्लाह अपनी लालटेन खोलता है और उसे जलाने लगता है। अंधेरा हुआ जाता है।]

मैज

उन्होंने व्यर्थ इतनी जल्दी की। एनी रॉबर्ट तो मर गईं।

[तब उस सन्नाटे में जोश के साथ]

१७७