पृष्ठ:हड़ताल.djvu/२२

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।
अङ्क १]
[दृश्य १
हड़ताल

मेरे बाप के कारखाने में भी सन् ६९ में हड़ताल हुई थी। ठीक यही फ़रवरी का महीना था मज़दूर लोग उन्हें गोली मार देना चाहते थे।

वेंकलिन

अच्छा! इस जीवरक्षा के दिनों में जिन महीनों में चिड़ियां अण्डे देती हैं, उनमें शिकार खेलना मना है।

वाइल्डर

मालिकों के लिए जीवरक्षा के दिन थे। वह जेब में पिस्तोल रखकर दफ्तर जाया करते थे।

स्केंटलबरी

[कुछ डरकर]

सच।

वाइल्डर

[बातचीत का अन्त करने के लिए]

नतीजा यह हुआ कि उन्होंने एक मजदूर के पैर में गोली मार दी।

१३