पृष्ठ:हड़ताल.djvu/२२८

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।
अङ्क ३]
[दृश्य १
हड़ताल

वाइल्डर

[बेदिली से]

मैं अपने शब्दों को वापस लेता हूँ, महाशय। मुझे खेद है।

[ऐंथ्वनी सिर हिलाता है]

एनिड

क्यों मिस्टर वेंकलिन, तुमने कुछ निश्चय नहीं किया?

[वेंकलिन सिर हिलाता है]

वेंकलिन

प्रधान जी, हम सब यहाँ हैं। अब आप क्या कहते हैं? हम इस मामले पर विचार करें या दूसरे कमरे में चले जायँ।

स्केंटिलबरी

हाँ-हाँ हमें विचार करना चाहिए। कुछ न कुछ निश्चय करना ज़रूरी है।

[वह छोटी कुर्सी से घूमकर सब से बड़ी कुर्सी पर बैठ जाता है। और आराम का साँस लेता है।]

२१९