पृष्ठ:हड़ताल.djvu/२५

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।
अङ्क १]
[दृश्य १
हड़ताल

वाइल्डर

[विजय-गर्व से]

अच्छा! तो दूसरी हड़तालों से डरते हैं! बस अब बात समझ में आ गई। लेकिन हमें पहले यह क्यों न बतलाया गया?

अन्डरवुड

बतलाया गया था।

टेंच

आप उस दिन बोर्ड में न आए थे।

स्केंटलबरी

मज़दूर लोग समझ गए कि अगर यूनियन ने हाथ खींच लिया, तो फिर उनका कहीं ठिकाना नहीं है। यह पागलपन है।

अन्डरवुड

यह राबर्ट की करतूत है।

१६