पृष्ठ:हड़ताल.djvu/२६८

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।
अङ्क ३]
[दृश्य १
हड़ताल

खुदा के लिए! यह न कहिए कि आपने दसखत कर दिया।

[आवेशमय करुणा से]

मुझे इसका विश्वास था।

हार्निस

[डाइरेक्टरों का शर्तनामा दिखाकर]

वोर्ड ने हस्ताक्षर कर दिया।

[रॉबर्ट हस्ताक्षरों को बेदिली के साथ देखता है, उसके हाथ से कागज़ छीन लेता है और अपनी आँखें बन्द कर लेता है।]

स्कैंटिलबरी

[हाथ की आड़ करके टेंच से]

प्रधान जी की खबर रखना। उनकी तबियत अच्छी नहीं है। उन्होंने आज भोजन भी नहीं किया। अगर स्त्रियों और बच्चों के लिए कोई फंड खोला जाय, तो मेरी तरफ़ से २० पाउंड लिख देना।

[वह अपनी भारी देह को सँभालता हुआ जल्दी से बड़े कमरे में चला जाता है और वेंकलिन, जो रॉबर्ट

२५९