पृष्ठ:हड़ताल.djvu/४५

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।
अङ्क १]
[दृश्य १
हड़ताल

फ्रास्ट

[ऐंथ्वनी से]

यूनियन के मिस्टर हार्निस आए हुए हैं। मज़दूर लोग भी आ गए हैं।

[ऐंथ्वनी सिर हिलाता है]

[अन्डरवुड जाता है और हार्निस को लेकर लौटता है। हार्निस डाढ़ी मोंछ मुड़ाए हुए है, उसका रंग पीला है, गाल पिचके हुए, आँखें तेज़ और ठुड्डी गोल-फ्रास्ट चला जाता है।]

अन्डरवुड

[टेंच की कुर्सी की तरफ इशारा करके]

वहाँ सभापति के बगल में बैठ जाव मिस्टर हार्निस।

[हार्निस के आते ही बोर्ड के लोग एक दूसरे के पास आ जाते हैं और उस की तरफ़ देखते हैं जैसे मवेशी किसी कुत्ते को देखे।]

हार्निस

[सब को ग़ौर से देख कर और सिर झुका कर]

धन्यवाद।

३६