पृष्ठ:हड़ताल.djvu/४७

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।
अङ्क १]
[दृश्य १
हड़ताल

हार्निस

यह नहीं हो सकता मिस्टर ऐंथ्वनी, आप को बग़ैर पंचायत की मदद के मज़दूर न मिलेंगे और आप इसे जानते हैं।

ऐंथ्वनी

यही देखना है।

हार्निस

मैं आप से सफाई के साथ बातें करना चाहता हूँ। हम आप के मज़दूरों की मदद से इस लिए हाथ खींचने पर मज़बूर हुए कि उन की कुछ माँगें बज़ार दर से बढ़ी हुई हैं। मुझे आशा है कि आज हम लोग उन से वह शर्तें उठवा लेंगे। अगर उन्हों ने ऐसा किया, तो मैं आप लोगों से साफ़ कहता हूँ कि हम फिर उन की मदद करने लगेंगे।

इस लिये मैं चाहता हूँ कि आज हम लोग कुछ न कुछ तय करके ही उठें। क्या हम लोग इस पुराने ढंग की खींचा-तानी का अन्त नहीं कर सकते? इस से आप लोगों को क्या मिल रहा है? आप लोग यह क्यों नहीं मानते कि ये बेचारे आप ही लोगों जैसे मनुष्य हैं, और उसी तरह

३८