पृष्ठ:हड़ताल.djvu/५४

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।
अङ्क १]
[दृश्य १
हड़ताल

हार्निस

[बेपरवाही से]

आज शाम को मेरी उन लोगों से बात चीत होगी इसलिए मैं आपसे अर्ज़ करूँगा कि जब तक वह पूरी न हो जाय आप लोग कोई तोड़ न करें।

[ऐंथ्वनी फिर सिर हिलाता है, और अपना ग्लास उठाकर पीता है]

[अन्डरवुड फिर अन्दर आता है। उसके पीछे-पीछे राबर्ट, ग्रीन बलजिन, टामस, और राउस आते हैं। वे हाथ में हाथ मिला कर एक क़तार में चुपचाप खड़े हो जाते हैं। राबर्ट दुबला, औसत् क़द का आदमी है, उसकी पीठ कुछ झुकी हुई है। उसकी ख़सख़सी भूरी दाढ़ी है, गाल की हड्डियाँ ऊँची, गाल पिचके हुए, आँखें तेज़ और छोटी। वह एक पुराना, चरबी के दाग़ों से भरा हुआ नीले सर्ज का कोट पहिने हुए है। उसके हाथ में पुरानी टोपी है। वह सभापति के समीप ही खड़ा होता है। उसके बाद ग्रीन है। उसका चेहरा मुरझाया और मुड़ा हुआ है, छोटी सफ़ेद बकरियों की सी डाढ़ी है और नीचे झुकी हुई मूछें, शान्त और निष्कपट आँखों के ऊपर लोहे की ऐनक लगाए हुए है। वह एक ओवर कोट पहिने है, जो पुराना होने से हरा हो गया है। कपड़े का कालर है उसके बाद

४५