पृष्ठ:हड़ताल.djvu/६८

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।
अङ्क १]
[दृश्य १
हड़ताल

आप उन्हें और नहीं दबा सकते। हममें से हर एक भूकों मर रहा है।

[मज़दूर लोग चकित हो-होकर एक दूसरे के कान में कुछ कहने लगते हैं। राबर्ट चारों तरफ़ देखता है।]

आपको आश्चर्य होगा कि मैं यह क्यों कह रहा हूँ? हम सभी का बुरा हाल है। इधर कई हफ्तों से हमारी जो दशा है उससे हीन अब हो ही नहीं सकती। आप लोग यह न समझें कि कुछ दिन और अड़े रहने से आप हमें काम करने पर मज़बूर कर देंगे। इसके पहिले हम लोग प्राण दे देंगे। मज़दूरों ने आप लोगों को यह अंतिम सूचना देने को बुलाया है, कि आप लोग उन की माँगें स्वीकार करते हैं या नहीं? मैं मन्त्री के हाथ में काग़ज का ताव देख रहा हूँ।

[टेंच कुछ घबरा जाता है]

यह वही है न मिस्टर टेंच? यह तो बहुत बड़ा नहीं है।

[सिर हिलाकर]

हाँ।

५९