पृष्ठ:हड़ताल.djvu/७०

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।
अङ्क १]
[दृश्य १
हड़ताल

[इन शब्दों के बाद जो हलचल मच जाता है, उसमें रॉबर्ट डाइरेक्टरों को ध्यान से देखता है और ऐंथ्वनी मज़दूरों को। वाइल्डर यकायक उठ जाता है और आग की तरफ़ जाता है।]

राबर्ट

यह आप दिल से कहते हैं।

ऐंथ्वनी

हाँ।

[वाइल्डर आग के पास खड़ा स्पष्ट रूप से घृणा का भाव दिखाता है।]

राबर्ट

[गहरी निगाह से देखता हुआ पर उदासीन भाव से]

आप लोग खूब जानते हैं कि कम्पनी की दशा आदमियों की दशा से अच्छी है या नहीं।

[डाइरेक्टरों के चेहरों को ग़ौर से देख कर]

आप लोग खूब जानते हैं कि आप यह अन्याय कर सकते हैं या नहीं। लेकिन मैं यह आप से कहूँगा अगर

६१