पृष्ठ:हड़ताल.djvu/७१

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।
अङ्क १]
[दृश्य १
हड़ताल


आप लोग सोचते हैं कि मज़दूर जौ भर भी दबेंगे तो आप लोग भयंकर भूल करते हैं।

[स्केंटलबरी के चेहरे पर आँखें जमा देता है।]

यह बड़े शर्म की बात है, कि यूनियन हमारी मदद नहीं कर रहा है। इस से आप लोग यह सोचते होंगे कि हम लोग एक शुभ महूर्त में आप के पैरों पर गिर पड़ेंगे। आप लोग सोचते हैं कि इन आदमियों के बाल बच्चे हैं इसलिए यह दो एक हफ्तों ही का मामला है-

ऐंथ्वनी

हमारे क्या विचार हैं अगर तुम इसे मन ही में रक्खो तो अच्छा।

राबर्ट

हाँ, मैं जानता हूँ कि इस से हमें कुछ फ़ायदा नहीं है। मिस्टर ऐंथ्वनी, मैं आप की इतनी तारीफ़ ज़रूर करूँगा कि आप जो कुछ कहते हैं स्पष्ट कहते हैं।

[ऐंथ्वनी की ओर देख कर]

मुझे आप की ओर से कोई भ्रम नहीं है।

६२