पृष्ठ:हड़ताल.djvu/९१

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।
अङ्क १]
[दृश्य १
हड़ताल


है, लेकिन मैं समझता हूँ कि डाइरेक्टर लोग इसे पसन्द नहीं करते क्योंकि अब उन्हें असली हाल मालूम होने लगा है।

ऐंथ्वनी

[कठोरता से]

शायद तुम्हें भी पसन्द न होगा।

टेंच

[फीकी हँसी के साथ]

यह बात नहीं है, हुजूर। मेरे बाल बच्चे अवश्य हैं, और पत्नी भी बीमार है। मेरी दशा में इन बातों का ख़्याल करना लाचारी है।

[ऐंथ्वनी सिर हिलाता है।]

लेकिन मैं यह नहीं कह रहा था, अगर आप मुझे क्षमा करें।

[हिचकता है है।]

ऐंथ्वनी

तो फिर कहते क्यों नहीं?

८२