सामग्री पर जाएँ

पृष्ठ:हिंदी, उर्दू और हिंदुस्तानी.pdf/१२१

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

११४ हिन्दी, उर्दू और हिन्दुस्तानी जरदार बेनवा है सो है वो भी आदमी, नेमत जो खा रहा है सो है वो भी आदमी टुकड़े जो माँगता है सो है वो भी आदमी । फकीरों की सदा " 2 बटमार अजल का आ पहुँचा टुक इसको देख डरो बाबा अब अश्क बहाओ आँखों से और आहें सर्द भरो बाबा । दिल हाथ उठा इस जीने से बेबस मन मार मरो बाबा, जब बाप की खातिर रोते थे अब अपनी खातिर रो बाबा । तन सूखा कुबड़ी पीठ हुई घोड़े पै जीन घरो बाबा अब मौत नकारा बाज चुका चलने की फ़िक्र करो बाबा । सर काँपा चाँदी बाल हुये मुँह फैला पलकें आन झुकीं, कद टेढ़ा कान हुए बहरे और आँखें भी चुँधियाय गई ! सुख नींद गई और भूक घटी दिल सुस्त हुआ आवाज नहीं, जो होनी थी सो हो गुज़री अब चलने में कुछ देर नहीं । तन सूखा कुबड़ी पीठ हुई घोड़े पर जीन धरो बाबा, अब मौत नकारा वाज चुका चलने की फिक्र करो बाबा | घर बार रुपये और पैसे में मत दिल को तुम खुरसन्द करो, या गोर बनाओ जंगल में या जमना पर आनन्द करो । मौत न लताड़ेगी आखिर कुछ मकर करो कुछ फन्द करो, बस खूब तमाशा देख चुके अब आँखें अपनी बन्द करो । तन सूखा कुबड़ी पीठ हुई घोड़े पर जीन धरो बाबा अब मौत नकारा बाज चुका चलने की फिक्र करो बाबा । कलजुग दुनिया अजब बाजार है कुछ जिस याँ की सात (थ) ले नेकी का बदला नेक है बद से बदी की बात ले । मेवा खिला मेवा मिले फलफूल दे फल पात ले, आराम दे आराम ले दुख दर्द दे आफात ले ।