पृष्ठ:हिंदी भाषा.djvu/२१३

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।
२१०
हिंदी साहित्य

है। उसके द्वारा तलवारों की झनकार, पत्तियों की सड़सड़ाहट, पक्षियों का कलरव हमारे कर्णकुहरों में पहुँचाया जा सकता है। परंतु यदि कोई चाहे कि वायु का प्रचंड वेग, विजली की चमक, मेघों की गड़गड़ा. हट तथा ममुद्र की लहरों के श्राघात भी हम स्पष्ट देस या सुनकर उन्हें पहचान लें, तो यह बात संगीत की सीमा के बाहर है। संगीत का उद्देश हमारी श्रात्मा को प्रभावित करना है और इसमें यह कला इतनी सफल हुई है जितनी काव्यफला को छोड़कर और कोई कला नहीं हो सकी। संगीत हमारे मन को अपने इच्छानुसार चंचल कर सकता है, और उसमें विशेष भावों का उत्पादन कर सकता है। इस विचार से यह कला वास्तु, मूर्ति और चित्रकला से बढ़कर है। संगीतकला और काव्यकला में परस्पर घनिष्ठ संबंध है। उनमें अन्योन्याश्रय भाव है। एकाकी होने से दोनों का प्रभाव बहुत कुछ कम हो जाता है। . यों तो पार्यों का वैदिक काल से ही संगीत से घनिष्ठ संबंध था और उन्होंने संगीत शास्त्र पर सामवेद रच डाला था। परंतु वि०. ग्रादि काल ११०० के लगभग तो उनकी संगीतकला अत्यधिक उन्नत हो चुकी थी और चे संगीत में आवश्यकता से अधिक संलग्न थे। कुछ विद्वानों की सम्मति में राजपूतों के तत्का- • लीन पतन का एक प्रधान कारण संगीत था। उस समय के राजदरयारों में संगीत का विशेप प्रवेश ही नहीं था, परन् स्वयं राजागण इसके पंडित होते थे। इनमें से नान्यदेव, भोज, परमर्दि चंदेल और जगदैकमल्ल के नाम विशेष उल्लेखनीय है। वे संगीत की उन्नति और प्रचार के लिये उसकी शिक्षा की व्यवस्था करते थे और समय समय पर उसके सम्मेलन भी कराते थे। जिस प्रकार नाट्यकला के श्रादि प्राचार्य भरत मुनि माने जाते हैं उसी प्रकार संगीतकला के ग्रादि श्राचार्यों में भी उनका स्थान विशिष्ट है। उनका नाट्यशास्त्र केवल श्नभिनय कला का ही प्रमुख शास्त्रीय ग्रंथ नहीं है, वरन् संगीत और नृत्य कलायों के संबंध में भी वह भरत मुनि की विशेप योग्यता तथा अनुभव का परिचायक है। __ संवत् १२५० के लगभग का संगीताचार्य शादेव का लिखा हुना "संगीतरत्नाकर" नामक एक प्रामाणिक ग्रंथ है। उसे देखने से जान पड़ता है कि उस समय देश भर में जो संगीत प्रचलित था, उसका प्रकृत वंशधर वर्तमान कर्णाटको संगीत है। उसमें जो गेय कविताएँ मिलती हैं वे संस्कृत की है, परंतु बोलचाल की भाषा में भी गीतों की रचना उसके पहले ही से होती थी। संस्कृत तथा बोलचाल की भाषा