पृष्ठ:हिंदी राष्ट्र या सूबा हिंदुस्तान.pdf/११

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।
 

हिन्दी राष्ट्र

या

सूबा हिन्दुस्तान

१. राष्ट्र के लक्षण

राष्ट्र शब्द की परिभाषा

आजकल राष्ट्र (Nation) शब्द का प्रयोग बहुत होता है। किन्तु इसका ठीक अर्थ क्या है इस पर बहुत कम ध्यान दिया जाता हैं। राजनीति-शास्त्र के पण्डितों के मत में 'राष्ट्र उस जनसमुदाय का नाम है जिसमें लोगों की स्वाभाविक समानताओं के बन्धन ऐसे दृढ़ और सच्चे हों कि वे एकत्र रहने से सुखी व अलग अलग हो जाने से असन्तुष्ट रहें, और ऐसी समानताओं के बन्धनों से असम्बद्ध अन्य लोगों की पराधीनता को सहन न कर सकें।' देश (country), राज्य (State), वर्ग (Race) तथा धर्म (religion) से राष्ट्र भिन्न है, यद्यपि ये सब राष्ट्र के आवश्यक अङ्ग अवश्य हैं। मनुष्य-समाज के संगठन में परिवार और ग्राम तथा