पृष्ठ:हिंदी राष्ट्र या सूबा हिंदुस्तान.pdf/२६

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।
हिन्दी-राष्ट्र
१६
 


ऊपर के संपूर्ण विवेचन से इतना तो अवश्य हो स्पष्ट हो गया होगा कि भारत के लोगों की भाषा एक नहीं है। राष्ट्र का प्रधान स्वाभाविक लक्षण-भाषा का ऐक्य-भारत में नहीं पाया जाता। धर्म अथवा राज्य के कारण प्रधानस के प्राप्त हुई किसी भाषा की ऊपरी एकता को देखकर लोग प्रायः भूल में पड़ जाते हैं। विद्वानों के इस विषय में सावधानी रखनी चाहिए।

भारतवर्ष और शासन का एकता

भाषा का प्रश्न इतना जटिल नहीं है। अंग्रेज़ी भारत की राष्ट्रीय भाषा है अथवा हो सकती है इस विचार के रखने वाले अब बहुत कम मिलेंगे। किन्तु अन्य बातों मेंं यह कठिनाई अधिक अनुभव होती है। उदाहरण के लिए राज्य का प्रश्न लीजिए। वैसे तो प्रायः सम्पूर्ण भारत अंग्रेज़ों के आधिपत्य में है, किन्तु कुछ भाग पर अंग्रेज़ सीधे शासन करते हैं, शेष पर भारतीय नरेश राज्य करते हैं। इन देशी यूज्यों की संख्या ६७५ है, जिनमें कुछ तो इतने बड़े हैं कि इनकी तुलना कम से कम क्षेत्रफल में तो योरप के बहुत से देशों से हो सकती है। इस सम्बन्ध में नीचे लिखी तुलनायें शिक्षाप्रद होगी :—

भारतीय राज्यों का क्षेत्रफलयोरपीय देशों का क्षेत्रफल

(सहस्त्र वर्गमीलों में)(सहस्त्र वर्गमीलों में)

काश्मीर८४इंग्लैण्ड + आयरलैंड {{{1}}}
हैदराबाद८२ ५० + ३ ३ = ८३