यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
(४३४)
कुन (करनेवाला)—कारकुन, नसीहतकुन।
खोर (खानेवाला)—हलालखोर (भंगी), हरामखोर, सूदखोर, चुगलखोर।
गीर (पकड़नेवाला)—राहगीर (बटोही), जहॉगीर (जगत्ग्राही), दस्तगीर (सहायक)।
दान (जाननेवाला)—
कारदान, कदरदान, हिसाबदान इत्यादि।
[सू॰—अतिम न का उच्चारण बहुधा अनुनासिक होता है; जैसे, कदरदाँ।]
दार (रखनेवाला)— | |
जमींदार | दूकानदार |
चोबदार | तरहदार |
फौजदार | मालदार |
[सू॰—यह प्रत्यय हिंदी शब्दों में भी लगा हुआ मिलता है; जैसे, चमकदार, नातेदार, थानेदार, फलदार।]
नुमा (दिखानेवाला)— | ||
कुतुबनुमा | किबलानुमा | |
किश्तीनुमा (नाव के आकार का) |
नवीस (लिखनेवाला)— | |
अरजीनवीस | स्याहनवीस |
बासिलबकीनचीस | चिटनवीस |
नशीन (बैठनेवाला)—तख्तनशीन, परदानशीन।
बंद (बाँधनेवाला)—
नालबंद, कमरबंद, इज़ारबंद, बिस्तरबंद।
[सू॰—हिंदी-शब्दों में भी यह प्रत्यय पाया जाता है, जैसे, हथियारबंद, गलाबंद, नाकेबंदी]